Yoga Camp in Raipur : रायपुर: भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस शिविर का उद्घाटन दिल्ली से आए अखिल भारतीय प्रधान देसराज जी और महामंत्री ललित गुप्ता जी ने मंगल गीत और शंख ध्वनि के साथ किया। शिविर में करीब 600 साधकों ने भाग लिया।
Yoga Camp in Raipur : शिविर की शुरुआत सुबह 5:30 बजे कुंजल, जलनेती और सूत्रनेती जैसी शुद्धि क्रियाओं से हुई। इसके बाद विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। मुकेश सोनी ने योग निद्रा का अभ्यास करवाया, जिससे साधकों ने गहरी शांति और ताजगी महसूस की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने ज्ञानवर्धक विचार साझा किए। रिद्धि सिद्धि पार्क टीम ने भजन प्रस्तुत किए, वहीं उत्तम वाटिका टीम ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।
Yoga Camp in Raipur : महामंत्री ललित गुप्ता जी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कर्मयोग का महत्व बताया। वहीं देसराज जी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और महिलाओं के स्वास्थ्य का पूरे परिवार पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने योग के माध्यम से मोटापा नियंत्रित करने के उपाय भी बताए और साधकों के सवालों के जवाब दिए।
शिविर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रहे ‘सर्टिफिकेट कोर्स इन योग (CCY)’ की जानकारी भी दी गई। कोर्स पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।
Yoga Camp in Raipur :
इस दौरान नए छत्तीसगढ़ प्रांतीय प्रधान के रूप में मुकेश सोनी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। शिविर के पहले दिन का समापन योग कीर्तन और आत्मचिंतन के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन आभा अग्रवाल ने दिया। शिविर को सफल बनाने में कई साधकों का विशेष योगदान रहा। शिविर का समापन दूसरे दिन किया जाएगा।




