Advertisement Carousel

इंजीनियरिंग कॉलेज में हड़कंप: क्लासरूम में छात्र-छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति देख सहपाठियों का गुस्सा, गेट पर ताला लगाकर..

Student Couple Romance in Banka Engineering College बिहार के बांका जिले स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC Banka) के परिसर में शुक्रवार को बड़ा हंगामा मच गया। एक छात्र और एक छात्रा को कथित तौर पर क्लास के दौरान क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने की सूचना मिलते ही पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी फैल गई।

Student Couple Romance in Banka Engineering Collegeकुछ छात्रों द्वारा इस दृश्य को देख लेने के बाद घटना की खबर आग की तरह फैल गई। छात्रों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने इसे शैक्षणिक संस्थान के अनुशासन और संस्कृति पर हमला बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी के दौरान एक छात्र ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

Student Couple Romance in Banka Engineering Collegeहालात बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए छात्रों और फैली अफवाहों के कारण माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण रहा।

Student Couple Romance in Banka Engineering Collegeप्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र और छात्रा को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निष्कासित कर दिया। छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया, जबकि कुछ अन्य छात्रों को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई।

Student Couple Romance in Banka Engineering Collegeकॉलेज प्राचार्य मो. शहबरुद्दीन अहमद ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आगे जांच के बाद अतिरिक्त कार्रवाई की बात भी कही। साथ ही शनिवार को छात्रों के साथ विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।