Advertisement Carousel

जीजा ने गमछा से गला घोंटकर साले को उतारा मौत के घाट: अकेले शराब पीने पर था नाराज, ईंट भट्टे में काम करते थे, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News : रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुआ मामूली विवाद घातक साबित हुआ। जीजा ने अपने साले की नदी किनारे क्रूरता से हत्या कर दी।

Raipur Crime News : पुलिस के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) पुत्र नूनकरण यादव, निवासी पल्सी पानी, थाना कोमा खान (जिला महासमुंद) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह (45 वर्ष) पुत्र मान सिंह उर्फ गंगाधर, निवासी पल्सी पानी, थाना कोमा खान, रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और कुम्हारी की ईंट भट्ठी में मजदूरी करते थे।

 

Raipur Crime News : घटना की जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए। लौटते समय आरोपी गोप सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा। लेकिन घनश्याम उसी पैसे से शराब खरीदकर अकेले पी गया। इस बात पर आरोपी नाराज हो गया।

Raipur Crime News :

9 अप्रैल 2026 को दोनों खारुन नदी किनारे नहाने गए। घनश्याम शौच करने के लिए नदी की ओर चला गया। आरोपी गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम बेहोश हो गया। आरोपी को डर हुआ कि कहीं वह मर न गया हो और घटना का खुलासा हो जाए, इसलिए उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।