CRPF constable केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर श्रेणी में कुल 9175 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महिला और पुरुषों के लिए पदों का बंटवारा
CRPF constableइस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9096 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद आरक्षित किए गए हैं। ये भर्तियां राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के अनुसार की जाएंगी, जबकि पायनियर श्रेणी के पदों पर चयन अखिल भारतीय स्तर पर होगा। महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है, ताकि बल में लैंगिक संतुलन बढ़ाया जा सके।
कैसा होगा चयन प्रक्रिया?
CRPF constableभर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।
CBT के आधार पर बनेगी मेरिट
CRPF constableअंतिम चयन का आधार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंक होंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को बाकी सभी चरणों में भी निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं।




