‘मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं…’ महिला टीचर ने 2 जेठानियों को पेट्रोल डाल जलाया
Faridabad News Deorani Pours Petrol On Two Sisters
Faridabad News फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में एक shocking घटना सामने आई है, जहां चरित्र पर उंगली उठाने के शक में देवरानी ने अपनी दोनों जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इससे दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Faridabad News जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पिंकी डबुआ कॉलोनी में रहती है और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों जेठानियां सीमा और मीना उसके चरित्र पर बार-बार उंगली उठाती थीं, जिससे वह काफी खफा थी। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया।
घटना 3 अप्रैल को हुई। पुलिस के मुताबिक, उस दिन दोनों जेठानियां सीमा और मीना घर पर मौजूद थीं। दोपहर में उनकी देवरानी पिंकी उनके घर आई। दोनों ने उसे चाय पिलाई। पिंकी एक थैला लेकर आई थी, जिसे उसने बाथरूम में रख दिया और कई बार बाथरूम के अंदर-बाहर जाती रही।
बाल्टी में भरा था पेट्रोल
शाम करीब 5 बजे जब दोनों बहनें छत पर खड़ी थीं, तभी पिंकी बाथरूम से बाहर आई और अचानक बाल्टी में भरा पेट्रोल दोनों पर डाल दिया। इसके तुरंत बाद उसने माचिस की तीली जलाकर उन पर फेंक दी। इससे दोनों के कपड़ों में आग लग गई और वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
Faridabad News
महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
निजी स्कूल में है शिक्षिका
Faridabad News पुलिस ने आरोपी पिंकी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने बीएससी-बीएड की पढ़ाई पूरी की हुई है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।




