Date fraud case:गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर अपराध करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कविनगर क्षेत्र में जहां एक युवक को डेट के बहाने बुलाकर मारपीट और लूट की कोशिश की गई, वहीं ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये ठग लिए गए।
डेट के बहाने बुलाकर 20 मिनट तक पीटा
Date fraud case: कविनगर इलाके में 2 अप्रैल को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी बलवंत सिंह को एक युवती ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया। युवती ने उन्हें गौड़ सिटी के पास मिलने के लिए कहा। शुरुआत में युवक को शक हुआ, लेकिन युवती के भरोसा दिलाने पर वह तय स्थान पर पहुंच गया।
युवती ने उसे ईगल हाउस रेस्तरां के बाहर बुलाया और अंदर ले जाकर बैठाया। आरोप है कि बैठते ही युवती ने बिना सहमति के खाने-पीने का ऑर्डर दे दिया और कुछ ही देर में करीब 15 से 18 हजार रुपये का बिल बनवा दिया।
Date fraud case:
जब पीड़ित ने बिल चुकाने से इनकार किया, तभी चार युवक वहां पहुंचे और उसे बंधक बनाकर करीब 20 मिनट तक मारपीट की। इसके बाद उससे जबरन पैसे देने का दबाव बनाया गया। किसी तरह पीड़ित वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
Date fraud case: पीड़ित के अनुसार, युवती से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसी के बाद उसने उसे डेट के लिए बुलाया था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह एक संगठित गैंग तो नहीं है, जो इसी तरह लोगों को निशाना बना रहा है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में एक युवती और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।




