Nari Tu Narayani Samman 2026 रायपुर : यूएचएफसी फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Nari Tu Narayani Samman 2026 संस्था के संस्थापक एवं निदेशक श्रीमति सोनम श्रीवास्तव एवं श्री महेंद्र सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
Nari Tu Narayani Samman 2026 इस आयोजन में खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, अभिनय, गायन, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहन राशि एवं उपहार प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा) एवं समाजसेवी एवं यूथ आइकन श्री केवल श्रीवास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री विलास सुतार – प्रदेश सत्कार प्रभारी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ अजंता चौधरी, हर्षिका ठाकुर, प्रदीप तिवारी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, टी. जया, प्रीति त्रिपाठी, जया रेड्डी, नेहा जैन, डॉ. मीनाक्षी दुबे शामिल रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभा मिश्रा द्वारा किया गया।.
Nari Tu Narayani Samman 2026
यूएचएफसी फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्था द्वारा अंग्रेजी कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई, मेकअप, बेकिंग एवं मेहंदी जैसी उपयोगी कक्षाओं का संचालन किया जाता है, जिससे लोग आत्मनिर्भर बन सकें।

इस सफल आयोजन में टीम के सदस्यों—शरद श्रीवास्तव, किरण, कुसुम जी, राखी यादव, ज्योत्सना, मोहित भोगल, स्वाति एवं अनामिका यादव—का विशेष योगदान रहा।




