Advertisement Carousel

एक दूल्हा, दो दुल्हन,… कोंडागांव में अनोखी शादी, एक साथ लिए सात फेरे

Unique Wedding In Chhattisgarh: केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। 24 मार्च को हुई इस शादी ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

आपसी सहमति से हुआ विवाह

जानकारी के अनुसार इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की आपसी सहमति थी। इसके बाद परिवार और समाज ने भी इसे स्वीकार कर लिया। शादी पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्ड में भी थे दोनों दुल्हनों के नाम

Unique Wedding In Chhattisgarh: दूल्हे ने विवाह से पहले बाकायदा कार्ड छपवाया, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे। गांव के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रित कर सभी रस्में विधिवत निभाई गईं।

डीजे पर जमकर हुआ जश्न

Unique Wedding In Chhattisgarh: हल्दी से लेकर विवाह और उसके बाद पार्टी तक सभी कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुए। दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया, वहीं गांव के लोगों ने भी इस अनोखी शादी का उत्सव मनाया।

ये हैं दूल्हा-दुल्हन

दूल्हा हितेश पिता गजेंद्र यादव निवासी बेलगांव (फरसगांव), कोंडागांव है। पहली वधु फुलमति निवासी शंकरपुर (फरसगांव) और दूसरी वधु यामिनी निवासी बनियागांव (धनोरा), कोंडागांव हैं।

Unique Wedding In Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर चर्चा

यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे परंपरा और सामाजिक बदलाव के नजरिए से देख रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।