Advertisement Carousel

रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिलासपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Ranger and Deputy Ranger arrested बिलासपुर एसीबी की टीम ने मुंगेली जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 26 मार्च 2026 को कोटा स्थित मित्र मिलन रेस्टोरेंट में की गई, जहां एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था.

Ranger and Deputy Ranger arrested एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह के अनुसार, लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ दर्ज वन प्रकरण में जल्द चालान पेश करने और जप्त वाहन छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई, जिसमें ये दोनों फंस गए.

पहली किश्त लेते ही दबोचे गए आरोपी

Ranger and Deputy Ranger arrested जांच के दौरान डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव द्वारा कुल 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये देने के लिए भेजा गया, जैसे ही राशि सौंपी गई. एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया. मौके पर मौजूद रेंजर पल्लव नायक की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया.

Ranger and Deputy Ranger arrested भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

एसीबी ने आरोपी मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई.

गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई. इसके सात ही एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.