Advertisement Carousel

आबकारीः मैनपावर टेंडर में खेल एक मालिक की दो कंपनियों को काम। आरोपी की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव की है कंपनी

आबकारीः मैनपावर टेंडर में खेल एक मालिक की दो कंपनियों को काम। आरोपी की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव की है कंपनी

8 जीन में बाँटकर किया गया टेंडर, शर्तों पर उठ चुके हैं सवाल

आबकारी विभाग एक बार फिर विवादों में है। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड ने इस बार राज्य को 8 जोन के लिए मैनपावर सप्लाई का टेंडर निकाला था। टेंडर में शर्त थी कि एक मालिक की दो कंपनियों का चयन नहीं हो सकता है। यही वजह है कि टेंडर दस्तावेज में यह बात लिखित में ली गई थी कि हमारी दूसरी कंपनी इसमें भाग नहीं ले रही है। 25 मार्च को 8 कंपनियों का चयन किया गया, इसमें एसआईएस कैश सर्विसेस लिमिटेड और डस्टर टोटल सॉल्युशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड एक ही मालिक के होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत होने पर विभाग ने अब दोनों कंपनियों से लिखित में इसका जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियां भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रितुराज किशोर सिन्हा विवाद और बढ़ गया है। की हैं। यह बात सामने आने पर विवाद और बढ़ गया है ।टेंडर शर्तों पर उठ चुके हैं सवाल

आबकारी विभाग में हुए शराब घोटाले में मैनपावर कंपनियों की भी जांच की गई थी। इसके बाद से यह काम हमेशा विवादों के घेरे में ही रहा। इस बार भी जब टेंडर हुआ तो शर्तों पर सवाल खड़े हुए। 300 करोड़ के काम में 300 करोड़ रुपए का टर्नओवर मांगा गया था। साथ ही समान प्रकृति के कार्य का अनुभव नहीं मांगा गया। 3 साल के प्लेसमेंट कंपनी चलाने वाले को मौक देने की छूट ने इस टेंडर को विवादित कर दिया था। इसकी शिकायतें मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक हुई

टेंडर में 148 कंपनियों ने लिया था भाग, 8 चयनित

प्लेट

मैनपावर कंपनी में 148 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें पहले तकनीकी फिर प्राइज बिड में 8 कंपनियों का सलेक्शन हुआ-जो इस तरह है- बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड डस्टर टोटल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड इनोविजन लिमिटेड इनोवसोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड एसआईएस कैश सर्विस लिमिटेड स्पैक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड • टीम एचआरजीएसए प्राइवेट लिमिटेड
– पैराग्रीन गार्डनिंग