रायपुर।

खल्लारी रोप वें टूटने से रायपुर के परिवार को बड़ा आघात हुआ है। दुर्घटना में रायपुर निवासी आयुषी धावारे का निधन हो गया है। इनकी शादी 25 नवंबर 2025 को राजा तालाब निवासी ऋषभ धावरे हुई थी। शादी के 4 महीने मे ही दुर्घटना से ऋषभ धावरे का परिवार उजड गया है। आयुषी स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन मे शिक्षिका है। इनका निवास गांधी चौक राजातालाब में है। आयुषी का अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे निवास से शंकर नगर मुक्तिधाम मे होगा। दुर्घटना में घायल आयुषी के पति ऋषभ धावरे, देवर शुभ धावरे, ननद शुभी गंभीर रूप से घायल हैं सभी का इलाज VY हॉस्पिटल रायपुर मे ईलाज चल रहा है। इनके समेत दुर्घटना में 17-18 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में जारी है।




