Kharun River Bridge will closed: नेशनल हाईवे-53 पर रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले कुम्हारी (खारुन नदी) ब्रिज पर 1 अप्रैल से मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस मेंटेनेंस वर्क के कारण इस रूट पर यातायात भारी रूप से प्रभावित रहेगा। प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस और NHAI ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
Kharun River Bridge will closed: मरम्मत के दौरान सिंगल ब्रिज से ही दोनों तरफ के वाहनों का आना-जाना बारी-बारी से कराया जाएगा। इस ‘वन-वे’ व्यवस्था के कारण पुल पर भारी जाम लगने की आशंका है। पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि चंदनडीह से कुम्हारी टोल के बीच ओवरटेकिंग पूरी तरह वर्जित रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जरूरी काम है तो 1 घंटा पहले निकलें
ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या किसी परीक्षा के लिए इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने सामान्य समय से कम से कम एक घंटा पहले घर से निकलें। पीक ऑवर्स (सुबह और शाम) में यहां लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
जाम से बचने के लिए ‘वैकल्पिक मार्ग’ (डायवर्जन)
Kharun River Bridge will closed: ट्रैफिक पुलिस और NHAI के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद निम्नलिखित वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है:
- नया रायपुर/एयरपोर्ट जाने वाले: भिलाई-दुर्ग से आने वाले यात्री सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।
- भिलाई-दुर्ग से रायपुर आने वाले: जाम से बचने के लिए सेलूद-फूंडा-जामगांव-अमलेश्वर वाला रास्ता बेहतर होगा।
- चरोदा/भिलाई-3 के रहवासी: आप सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग से होते हुए रायपुर में प्रवेश कर सकते हैं।
- कार व बाइक चालक: रायपुर से दुर्ग जाते समय चंदनीडीह से बाएं मुड़कर पुराने रपटे (पुल) या भाठागांव-अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।
Kharun River Bridge will closed: अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया, कि रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले कुम्हारी ब्रिज पर मरम्मत होनी है।दुर्ग–रायपुर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को परेशानी ना हो, इसलिए शनिवार को स्थल का मुआयान किया गया और यात्रियों के आने जाने वाले रास्तों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए पुलिस की एडवायजरी का पालन करें।




