Advertisement Carousel

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर मार्च का आधा महीना गुजरने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दोपहर होते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

CG Weather Update: 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी।

तापमान में आ सकती है गिरावट

CG Weather Update: बस्तर संभाग में बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।