Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ : गरीबी का फायदा उठाकर एक 59 साल के मकान मालिक ने 22 साल की युवती का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी यूट्यूब में गर्भ गिराने का वीडियो सर्च कर देखता रहा। जब कुछ समझ नहीं आया तो 9वें महीने में लेबर पेन उठने पर पेन किलर की दवाई खिलाकर मां-बच्चे दोनों को मार डाला।
ये आरोपी सुनील घरडे (59) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। जिसके किराए के मकान में युवती रहती थी। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। इस रिपोर्ट में पढ़िए कैसे डर में आकर युवती खुद के साथ गलत होने से नहीं रोक पाई। कुछ पैसों के दबाव में आकर एक मां अपनी बेटी के लिए आवाज नहीं उठा पाई और दोनों की जान चली गई।
अब पढ़िए पूरी कहानी
Chhattisgarh Crime News: कोविड में पिता की मौत के बाद 22 साल की युवती अपनी मां, बहन और भाई के साथ पिछले करीब 3 साल से डौंडीलोहारा में रह रही थी। मां कमाने के लिए मजदूरी करने जाती। बेटा गुपचुप ठेले में बर्तन धोता था। छोटी बेटी पढ़ने जाती। युवती घर में रहती थी।

सुनील घरडे (59) के पिता बीएसपी में कर्मचारी थे। गांव में उनकी बहुत जमीन जायदाद थी। इसी के मकान में तीनों रहते थे। 1500 किराया देते थे। आरोपी सुनील युवती को लेकर अक्सर मजाक करता था, मैं इससे प्रेम करता हूं शादी करवा दो। युवती भी उसे दादा कहती थी।
आरोपी सुनील घरडे शादीशुदा है, उसके 2 बड़े बच्चे हैं। लेकिन पत्नी बच्चों से दूर दूसरे घर में रहता था। कुछ काम नहीं करता था। घर में टीवी देखता और युवती को बुलाकर कभी कभी पैर दबवाता था।
पैसे का लालच देकर बनाए संबंध
सुनील युवती को पैसे का लालच देने लगा। उसकी नियत बदली तो उससे संबंध बनाने लगा। लड़की को डर दिखाकर चुप करवाने लगा। कई बार रेप के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई। घर से बाहर निकालने की धमकी देकर उसने युवती को चुप करा दिया।
Chhattisgarh Crime News:
पीरियड रुकने पर युवती ने 4 महीने की प्रेग्नेंसी मां को बताई। मां ने आरोपी से बुलाकर कहा- मेरी बच्ची के साथ क्या कर दिया। आरोपी ने मां को आश्वासन दिया कि मैं बिगाड़ा हूं तो मैं ही सुधारुंगा। लड़की की बदनामी का डर दिखाकर बात किसी को भी बताने से मना कर दिया।
यूट्यूब में बच्चा गिराने की वीडियो सर्च किया
मां ने डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई कि, इस दौरान आरोपी ने यूट्यूब में बच्चा गिराने का वीडियो कई बार सर्च करके देखा था। कुछ समझ नहीं आया को बच्चा होने के बाद उसे फेंकने की प्लानिंग बना ली थी। कानूनी कार्रवाई के डर से डॉक्टर के पास नहीं ले गए। घर से बाहर निकालने और थाने जाने पर बर्बाद करने की धमकी देता रहा।

9 मार्च को 9वें महीने में युवती को लेबर पेन उठने पर आरोपी मेडिकल दुकान पहुंच गया। बिना डॉक्टरी जांच के पेन किलर खरीद लाया और युवती को खिला दिया, जिससे दर्द और बढ़ गया। दर्द बढ़ने पर 2 दवाई और खिलाई। जिससे बच्चा आधा बाहर आ चुका था। 15 मिनट बाद युवती ने तड़पकर दम तोड़ दिया। नवजात की भी जान चली गई।
अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच हुआ खुलासा
मां और नवजात की मौत के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने से मना किया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इसी बीच युवती के रिश्तेदार घर पहुंचे और शव को देखकर हैरान रह गए, क्योंकि उसका पेट फूला हुआ था।
संदेह होने पर वार्डवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया, जिसमें खुलासा हुआ कि युवती के पेट में करीब तीन किलो का नवजात शिशु था, जो गर्भ से बाहर आते समय फंसा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच दूसरे एंगल से शुरू की।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि युवती जवान थी और किसी पुरुष से उसका प्रेम प्रसंग रहा होगा, लेकिन जब पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो ऐसा कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद मोहल्ले वालों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक का मोबाइल जांचा, जिसमें गर्भ गिराने से जुड़े सैकड़ों वीडियो सर्च किए गए थे। पुलिस ने आरोपी से कहा कि डीएनए जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। जिसके बाद घबराकर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chhattisgarh Crime News जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार घरडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 90, 91, 105,238,351(3) और 64(2) (एम) के तहत अपराध दर्ज हुआ है।




