Advertisement Carousel

प्रताड़ना, मारपीट और अवैध संबंध…, पूर्व क्रिकेटर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट की शरण में पहुंचीं

Cricketer Amit Mishra उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा और उनके परिवार पर उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय में नया वाद दायर किया है। दिनांक 9 मार्च 2026 को गरिमा तिवारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, गरिमा ने पति अमित मिश्रा सहित उनके परिवार के सदस्यों पर लगातार प्रताड़ना, मारपीट और अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।