Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक, परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बनेगा कानून

Chhattisgarh Cabinet Decisions-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट की राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई है. सरकार ने धर्मांतरण रोकने, परीक्षाओं में नकल रोकने और कर्मचारियों से जुड़े हितों को लेकर बड़े कदम उठाए हैं.  कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है. वहीं परीक्षा में नकल रोकने के लिए नया कानून और छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल बनाया जाएगा.

धर्मांतरण पर रोक के लिए नया कानून

Chhattisgarh Cabinet Decisions कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के प्रारूप को मंजूरी दे दी है. इस कानून का मुख्य उद्देश्य राज्य में बल प्रयोग, प्रलोभन, कपट या धोखे से होने वाले धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगाना है. सरकार का मानना है कि इससे सामाजिक समरसता बनी रहेगी और किसी भी व्यक्ति पर अनुचित प्रभाव डालकर उसका धर्म नहीं बदला जा सकेगा.