Advertisement Carousel

चोर समझा फिर पकड़कर पेड़ से बांधा और बेरहमी से पीटा.. कवर्धा से सामने आया इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला mamla

Kawardha Crime News : छत्तीसगढ़ – गृह मंत्री के गृह जिले कबीरधाम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कुकरापानी गांव में एक नाबालिग बैगा आदिवासी बच्चे को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और फिर भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

Kawardha Crime News : इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मासूम बच्चा दर्द से तड़पता और रोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन गांव के कुछ लोग उससे नाम पूछते हुए लगातार डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप जाए।

Kawardha Crime News : बताया जा रहा है कि भीड़ की पिटाई के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

अब इस पूरे मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या भीड़ की बेरहम पिटाई ने ही बच्चे की जान ले ली?

अगर बच्चा चोर था भी, तो क्या कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को है?

क्या मासूम की मौत के बाद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है?

घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी कुछ दिनों के शोर के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।