Advertisement Carousel

बच्चा नहीं होने पर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, मौत:देवर ने जमीन पर पटका, पति-सौतन ने पैर पकड़े; देवरानी बोली- जादू टोना करती थी

Woman Murdered Over Black Magic जिला जशपुर के थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गट्टी महुआ में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सहलू राम उम्र 30 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसकी बड़ी बहन मृतिका गोईदी बाई, गट्टी महुवा स्थित अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। ,सूचना पर थाना सन्ना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया, जहां मृतिका के शरीर तथा आसपास खून के निशान पाए गए तथा मृतिका के गुप्तांग में गंभीर चोट के चिन्ह मिले। प्रथम दृष्टिया हत्या के संदेह पर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु कठोर व भोंथरे वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण (Homicidal) होना बताया गया।

Woman Murdered Over Black Magic जिस पर थाना सन्ना में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान संदिग्ध आरोपिया फुला बाई , जो कि मृतिका गोईदी बाई, की सौतन थी, पुलिस को बताया कि दिनांक 05.03.2026 को उनका पति आरोपी ठूपन राम , मृतिका गोईदी बाई व वह स्वयं , तीनों गट्टी महुवा स्थित घर में थे इसी दौरान दोपहर करीबन 02.00 बजे आरोपिया फूला बाई व मृतिका गोईदी बाई का किसी बात पर विवाद हो गया था, दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।

Woman Murdered Over Black Magic इसके बाद आरोपीगण फूलो बाई व उसका पति ठूपनराम खेत की ओर चले गए, जहां अन्य आरोपी क्रमशः सुनील राम उम्र 23 वर्ष व उसकी पत्नी आरोपिया सुरन्ती बाई उम्र 22 वर्ष, खेत में बने एक झोपड़ी में बैठे थे, इसी दौरान कुछ समय बाद मृतिका गोईदी भी उसी ओर बर्तन धोने के लिए कुआं ढोड़ी की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ठूपन राम के द्वारा गोईदी बाई को फुसलाकर उक्त झोपड़ी में ले जाया गया, जहां मृतिका व, चारों आरोपियों ने बैठ कर हड़िया पी।

Woman Murdered Over Black Magic

उसी दौरान आरोपी सुनील राम ने यह आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने तथा उसके पिता को कैंसर होने के पीछे मृतिका द्वारा जादू-टोना करने का कारण है। इसी शक के चलते आरोपी सुनील राम ने मृतिका के बाल को पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद अन्य आरोपियों ठूपन राम, फुला बाई ने मृतिका को बहुत झगड़ा करती है कहकर, उसके हाथ पैर को पकड़ कर रखा था, फिर आरोपिया सुरन्ती बाई के कहने पर की उसके बच्चा नहीं होने का कारण, गोईदी बाई ही है,सुरन्ती बाई व उसका पति सुनील राम के द्वारा मिलकर लकड़ी के डंडे को मृतिका के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर कंबल डाल दिया पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों आरोपी ठूपन राम उम्र 45 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर , फुला बाई उम्र 48 वर्ष निवासी गट्टी महुआ , सुनील राम उम्र 23 वर्ष निवासी गट्टी महुआ , सुरन्ती बाई उम्र 22 वर्ष निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।