BJP Leader Of Opium Farming छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफ़ीम की खेती का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार गांव के एक खेत में करीब 4 से 5 एकड़ जमीन में अफ़ीम की फसल उगाई गई थी। इस खेती की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
BJP Leader Of Opium Farming
BJP Leader Of Opium Farming बताया जा रहा है कि पुलिस को इस अवैध खेती की जानकारी मुखबिर और सूत्रों के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और पूरे मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान खेत में अफ़ीम जैसी फसल पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

BJP Leader Of Opium Farming पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं अब प्रशासन यह पता लगाने में जुट गया है. आखिर इस खेती के पीछे किसका हाथ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अफीम की खेती भाजपा नेता कर रहे थे.. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह खेती किसी संगठित नेटवर्क के जरिए तो नहीं की जा रही थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




