Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 4 की मौत, गैस कटर से काटनी पड़ी गाड़ी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से घुसे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी गाड़ी चिपक गई, ऐसे में गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकलना पड़ा है. मृतक बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो बिलासपुर में सालगिरह मनाकर वापस लौट रहे थे. लेकिन, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.

रायपुर-रतनपुर हाईवे की घटना