Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में बाइक शोरूम के मैनेजर ने ही उड़ाए 3 लाख रुपये, स्कूटी की डिक्की से मिले नोटों के बंडल

Chhattisgarh Crime News  सूरजपुर। नगर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टीवीएस बाइक शोरूम में हुई तीन लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने राजफाश करते हुए शोरूम के ही मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से पूरी नकद राशि बरामद कर ली गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh Crime News

जानकारी के अनुसार टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक संजीव गुप्ता ने कोतवाली सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 फरवरी की रात वे शोरूम के सामने का शटर बंद कर पास स्थित अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह स्टाफ सुनीता जब सफाई के लिए शोरूम पहुंची तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसकी सूचना तत्काल संचालक को दी गई

दराज में गायब थे तीन लाख रुपये

कुछ देर बाद उनके पुत्र के शोरूम पहुंचने पर देखा गया कि सीसी कैमरे का डीवीआर नीचे गिरा हुआ है तथा काउंटर की दराज में रखे तीन लाख रुपये नकद गायब हैं। चोरी की आशंका पर संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध धारा 305 (ए) एवं 331 (4) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सीसी व अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर शोरूम के मैनेजर तुषार भारती पिता हरि भारती 37 वर्ष निवासी मस्जिद पारा, सूरजपुर पर संदेह गहराया।

मैनेजर ने स्वीकारा चोरी करना

Chhattisgarh Crime News सघन पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि शुक्रवार रात शोरूम बंद करने से पहले उसने ऊपर जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा जानबूझकर खुला छोड़ दिया था। शनिवार को शोरूम बंद रहने का फायदा उठाते हुए वह रविवार तड़के सामने की सीढ़ी से तीसरी मंजिल तक पहुंचा और लिफ्ट के सहारे अंदर घुसकर काउंटर की दराज से तीन लाख रुपये निकाल लिए।

Chhattisgarh Crime News चोरी की रकम उसने अपनी स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखी है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपित को सूरजपुर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सकलु राम भगत एवं उनकी टीम की भूमिका रही।