Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़: स्कूल में 30 से ज्यादा बच्चों ने काटी कलाई, वजह जानकर लगेगा झटका

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने अपनी कलाई धारदार चीज से कट ली. यह मामला तब सामने आया, जब बच्चों के परिजनों ने उनके हाथों पर कटने के निशान देखे तो हैरानी में पड़ गए. शुरू में घरवालों को लगा कि बच्चों को खेलते वक्त चोट लग गई होगी, लेकिन जब कई बच्चों की कलाइयों पर एक जैसे जख्म दिखे, तो मामला गंभीर हो गया. राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है.

घटना के सामने आते ही स्कूल में मचा हड़कंप

Chhattisgarh News : यह घटना धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के दहदहा गांव में स्थित एक सरकारी माध्यमिक स्कूल की बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों ने किसी धारदार चीज से अपनी कलाई पर कट लगाया था. जैसे ही मामला सामने आया, तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी. प्रशासन का कहना है कि इस तरह का कदम बच्चों द्वारा उठाया जाना चिंता वाली बात है.

कब और कैसे सामने आया ये मामला?

Chhattisgarh News : कुरूद क्षेत्र के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि 13 फरवरी को बच्चों के परिजनों ने अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे और तुरंत स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने जांच की तो सामने आया कि कुल 35 बच्चों ने अपनी कलाई पर कट लगाए हैं.

Chhattisgarh News : 

उन्होंने बताया कि बच्चों ने करीब एक महीने पहले अपनी कलाई काटी थी और अब सिर्फ निशान रह गए हैं. बच्चों से बातचीत करने पर ऐसा लगा कि उन्होंने यह काम किसी दबाव में नहीं बल्कि एक-दूसरे को देखकर किया. यानी जैसे एक बच्चे ने किया, फिर बाकी बच्चों ने भी उसे देखकर वैसा ही करने की कोशिश की.

बाद में बच्चों की काउंसलिंग की गई

अधिकारियों ने माना कि इतने बच्चों का एक साथ हाथ काटना एक गंभीर जांच का विषय है. कुरूद क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह मामला 15 से 20 दिन पुराना है. डॉक्टरों को शक है कि बच्चों ने यह हरकत नशे की लत या किसी गलत आदत के कारण की हो सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी. 16 फरवरी को सभी बच्चों की काउंसलिंग कराई गई, ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रहें और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.