Chhattisgarh Crime News बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने भी आंगनबाड़ी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म केस में जमानत पर रिहा हुआ था।
जानिए पूरा मामला
Chhattisgarh Crime News घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम लखन लाल देवांगन है। मृतिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पहचान योगेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। रोज की तरह आज भी योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी लखन लाल देवांगन पहुंचा और वाद-विवाद करते हुये योगेश्वरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
Chhattisgarh Crime News घटना में योगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हुये हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इधर, आरोपी ने हत्याकांड के बाद आंगनबाड़ी परिसर में ही खुदकुशी कर ली।
Chhattisgarh Crime News घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पर मृतिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी को सजा भी हुई थी। जनवरी 2026 में ही आरोपी लखन देवांगन जेल से जमानत पर छूट कर अपने घर आया था।
Chhattisgarh Crime News
आज जब योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची तो आरोपी चाकू लेकर पहुंचा और उसके उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
गांव में दो लोगों की मौत के बाद से हड़कंप मच गया है। मृतिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या और युवक के खुदकुशी के बाद से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले में जांच और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।




