Advertisement Carousel

Raipur road accident: रायपुर में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Raipur road accident राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दे दिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur road accident प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा और उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा की जान चली गई। वहीं मांढर के रहने वाले शुभम यादव ने भी दम तोड़ दिया।

Raipur road accident

Raipur road accident घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।