Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शारीरिक दंड का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।
Chhattisgarh News आरोप है कि पिछले महीने दसवीं कक्षा के एक छात्र को सजा के रूप में 100 बार उठक-बैठक करने के लिए कहा गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है और वर्तमान में उसकी फिजियोथैरेपी चल रही है। उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू ने शिक्षिकाओं को नोटिस भेजा है, उनके जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्र के स्वजन ने शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और प्रशासन से जांच की मांग की है।




