
Koiएक बार फिर से पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज हुआ है। इस बार एक शोएब ढेबर पर अधेड़ से गाली गलोच और जान से मारने को धमकी देने का आरोप है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई FIR के मुताबिक तेलीबाँधा में शोएब ढेबर ने पहले तो उसकी गाड़ी को ठोकर मार दी। इसके बाद उतर कर उसे माँ बहन की गंदी गालियाँ दी । अधेड़ ने जब विरोध किया उसने अधेड़ को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लगातार फोन पर किसी से बात करता रहा और निपटाने की बात करता रहा। अधेड़ को डर है की शोएब ढेबर के आदमी उसके ऊपर हमला न कर दे।
पहले भी शोएब ढेबर के ख़िलाफ़ दर्ज हैं कई अपराध
इसके पहले शोएब ढेबर पर सिविल लाइन और पुरानी बस्ती थाने में एक युवती का रास्ता रोकने , उसे धमकी देने। सामान चोरी करवाने और कई अपराध दर्ज हैं।
ख़ुद काट चुका है जेल पिता चाचा सब हैं जेल में
अलग अलग मामलों में शोएब ढेबर रायपुर सेंट्रल जेल में महीनों तक बंद रह चुका है। वहीं शोएब में पिता अनवर ढेबर अनवर ढेबर ३००० करोड़ तीन हज़ार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में डेड साल से जेल में बंद है । अनवर ढेबर का भाई याहया ढेबर जग्गी हत्या कांड में जेल में बंद है ।




