T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. उसने USA के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत ने USA के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए USA टारगेट से 29 रन पहले थम गई. 20 ओवर पूरे खेलने के बाद भी USA की टीम जीत को गले नहीं लगा सकी. नतीजा, ये हुआ कि भारत को जीत मिली और उस जीत के साथ 2 पॉइंट भी मिले. भारत की इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने मुश्किल वक्त में भारतीय पारी को संभालने का काम किया.
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue pic.twitter.com/f8GusqnvwG
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में खेली मैच जिताऊ पारी
T20 World Cup 2026: वानखेड़े पर खेले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की. लेकिन, उसकी शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसे कि उम्मीद थी. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक होकर डगआउट लौटे. पावरप्ले के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद भारत की हालत खराब दिखने लगी, ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ही थे, जिन्होंने मोर्चा संभाला. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे मगर सूर्यकुमार यादव ने अपना गेम नहीं छोड़ा और आखिर तक नाबाद रहते हुए 49 गेंदों पर 84 रन बनाए. 171.42 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी पारी में 4 छक्के और 10 चौके शामिल रहे.




