Advertisement Carousel

फील्ड विजिट के नाम पर नहीं चलेगी अफसरों की मनमानी! छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त आदेश, इस दिन ऑफिस में रहना अनिवार्य

Chhattisgarh Government New Rules:  छत्तीसगढ़ सरकार ने क्षेत्रीय दौरे का बहाना बनाकर काम में ढील देने वाले अधिकारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. प्रशासनिक कार्यों में राज्य शासन के संज्ञान में आया है कि फील्ड विजिट के नाम पर कई अधिकारी अपने मुख्यालय से लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहते हैं, जिससे जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इस स्थिति को सुधारने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव अविनाश चंपावत ने नई समय-सारणी जारी की है

Chhattisgarh Government New Rules

नई गाइडलाइन के अनुसार, राज्य से सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी को मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. इस दौरान कार्यालयीन कार्यों का निपटा, विभागीय समीक्षा और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

इस दिन फील्ड विजिट पर जाएंगे अधिकारी

Chhattisgarh Government New Rules इस आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अधिकारी किन दिनों इंस्पेक्शन कर सकते हैं. आदेश के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार सिर्फ फील्ड इंस्पेक्शन, साइट विजिट और दूसरी बाहरी ड्यूटी के लिए तय किए गए हैं. अधिकारी इस दौरान अपने फील्ड विजिट शेड्यूल करेंगे. अधिकारियों को कुछ छूट भी दी गई हैं. साथ ही आदेश में यह भी बताया गया है कि, आदेश में दिए गए निर्देश में बदलाव सिर्फ बहुत जरूरी काम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने या सीनियर अधिकारियों द्वारा बुलाई गई मीटिंग के मामलों में ही किया जाएगा. यह भी निर्देश दिया गया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए.

नियमों का सख्ती से पालन करने हिदायत .

Chhattisgarh Government New Rules आदेश में साफ कहा गया है कि इन नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी है. अगर कोई अधिकारी मंगलवार या बुधवार को बिना किसी सही वजह के ऑफिस से गैर-हाजिर पाया जाता है, तो इसे अनुशासन का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.