Advertisement Carousel

रायपुर पुलिस ने पकड़ा नेशनल लेवल का गोल्ड चोर, 26 किलो सोना कर चुका है चोरी। बोला- सेलून खोलना चाहता हूं लेकिन हर बार पकड़ा जाता हूं

रायपुर. देश भर में घुम – घुम कर चोरी की 24 से ज्यादा वारदातों को घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर लोकेश श्रीवास को पकड़ने में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी लोकेश श्रीवास ने आज तक 26 किलो सोना समेत इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी की है। आरोपी ने बताया की वह सैलून खोलना चाहता है लेकिन पकड़ा जाता है और पूरे माल की रिकवरी हो जाती है.
आरोपी कुछ दिनों पहले ही बिलासपुर जेल से छूटा था जिसके बाद इसने पंडरी में तीन और मौदहापारा में एक कुल चार दुकानों में चोरी की थी। पुलिस की जांच में इसकी पहचान उजागर हुई जिसके बाद इसके गिरफ्तार किया गया ।

मामले का खुलासा करते डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजानाला

मामले का खुलासा करते हुए DCP स्मृतिक राजानाल ने बताया की आरोपी पूर्व में भिलाई के पारख ज्वेलर्स से 3 किलो सोने की चोरी की थी। जबकि आंध्रप्रदेश विजयनगर 6 किलो, दिल्ली से 18.5 किलो, उडीसा 500 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर भिलाई राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर के ज्वेलरीशॉपकपड़ा दुकान में करोड़ों की चोरी कर चुका है। राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह पहले सैलून में काम करता था। वह अपना सैलून शुरु करना चाहता है इसलिए चोरी करता है। उसने आज तक 2 दर्जन चोरियां की है। सबसे ज्यादा विजयनगरम में 18.5 किलो सोना चोरी कर चुका है। लेकिन हर बार पकड़ा जाता है। पुलिस पूछताछ के बाद चोरी का पूरा माल रिकवर हो जाता है, वह सही तरीके से चोरी का माल खपा पाए उसके लिए ही पकड़ लिया जाता है। उसके लिए कुछ बचता नहीं है। इस कारण आज तक सैलून नहीं खोल पाया है। सैलून नहीं खोल सका है इस बात का भी उसे काफी दुख है।