Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां NSUI से जुड़े नेताओं पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। होटल के कमरे में बंद कर की गई मारपीट के बाद युवक को अधमरी हालत में बाहर फेंक दिया गया। कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान ऋषि निर्मलकर (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे। जब ऋषि ने पैसे लौटाने में देरी की और फोन उठाना बंद कर दिया, तो आरोपियों को गुस्सा आ गया। इसी विवाद ने आगे चलकर खतरनाक रूप ले लिया।
जबरन कार में बैठाकर होटल ले गए
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/image-24_1770038962-2026-02-03-09-40-06.webp)
घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है। उस दिन ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक से घूम रहा था। स्टेशन रोड पर पीछे से कार में आ रहे मेजर सागर और उसके साथियों ने उसे देख लिया। आरोप है कि उन्होंने ऋषि को जबरन बाइक से उतारकर कार में बैठाया और सीधे दुर्ग के 36 इन होटल ले गए।
होटल में बंद कर लात-घूंसों से पिटाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि 36 इन होटल का मैनेजर खुद आरोपी मेजर सागर ही था। होटल के एक कमरे में ऋषि को बंद कर दिया गया और सभी आरोपियों ने लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद ऋषि को होटल के बाहर फेंक दिया गया। घायल हालत में उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और किसी तरह घर पहुंचा।
Durg Murder Case दो दिन बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/whatsapp-image-2026-02-02-at-44323-pm_1770034058-2026-02-03-09-41-13.webp)
घर पहुंचने पर परिजनों ने जब चोटों के बारे में पूछा, तो ऋषि ने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 जनवरी को इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
Durg Murder Case परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 2 फरवरी को मुख्य आरोपी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19), काके उर्फ हरविंदर सिंह (20) और अंकित झा (22) को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी दुर्ग के ही रहने वाले हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/image-23_1770038054-2026-02-03-09-41-47.webp)
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। ऋषि के पिता कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं और ऋषि उन्हीं की मदद करता था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
Durg Murder Case घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा और आक्रोश है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।




