Durg Crime News : दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर की अलमारी में रखे 15 लाख के सोने चांदी, डायमंड के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार राहुल जैन की पत्नी शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोला तो देखा कि उनके लॉकर से सारे डायमंड और सोने के गहने गायब थे। प्रार्थी राहुल जैन निवासी पदमनाभपुर की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Durg Crime News :
Durg Crime News : पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अधिवक्ता के पद पर कार्यरत है। 29 जनवरी को उसकी पत्नी भावना जैन शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोली तो देखी उसमें रखी एक सोने की चेन, डायमंड की दो अंगूठी, एक टूटा हुआ सिंगल नग डायमंड के गले की लड़ी, दो नग डायमंड के कंगन, एक सोने का कान का जोड़ा, एक डायमंड के कान का टॉप,एक डायमंड की अंगूठी, दो डायमंड के कान के एयरिंग ,सोने का ब्रेसलेट सहित साड़ियों की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




