Raipur Central Jail Viral Video रायपुर: रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में एक युवती जेल के मुलाकात कक्ष में बंद एक युवक से बातचीत करती नजर आ रही है।
गैंगस्टर अमन साव,राजा बैझड़ के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से ये तीसरा वायरल वीडियो है, याद आया प्रो.साईंबाबा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में जरूरी दवाएं, व्हीलचेयर नहीं मिली, बुजुर्ग फादर स्टेन स्वामी पार्किंसंस से पीड़ित थे लेकिन पानी पीने के लिए स्ट्रॉ और सिपर तक नहीं… pic.twitter.com/viELTziIZ7
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 29, 2026
आरोपित की पहचान तारकेश्वर के रूप में
Raipur Central Jail Viral Video वीडियो में दिखाई दे रहा युवक तारकेश्वर बताया जा रहा है, जो वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले तारकेश्वर का जन्मदिन था और इसी अवसर पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने जेल पहुंची थी।
मोबाइल से रिकॉर्ड की गई पूरी मुलाकात
Raipur Central Jail Viral Video युवती ने पूरी मुलाकात अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की। बाद में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया गया। जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद मोबाइल अंदर पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।
सुरक्षा जांच पर उठे गंभीर प्रश्न
यह सवाल अहम है कि यदि मुलाकात से पहले युवती की सुरक्षा जांच की गई थी, तो मोबाइल फोन अंदर कैसे ले जाया गया। यदि जांच नहीं हुई, तो यह जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
Raipur Central Jail Viral Video पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी जेल परिसर से मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई बार जेल के अंदर से वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।




