Advertisement Carousel

रायपुर एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार

Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है, जो नाइजीरियन मूल का युवक बताया जा रहा है। आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था।

खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई

Raipur Crime News :  DRI अधिकारियों को पहले से ही आरोपी के रायपुर पहुंचने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने एयरपोर्ट के भीतर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर यात्री को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।

एयरपोर्ट के अंदर ही दबोचा आरोपी…

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मादक पदार्थ को बेहद चालाकी से छिपाकर लाने की कोशिश की थी, लेकिन DRI की सतर्क टीम ने उसे एयरपोर्ट के अंदर ही पकड़ लिया। बरामदगी के बाद आरोपी को तुरंत DRI कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही DRI…

Raipur Crime News :  DRI अब इस मामले में फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कोकीन की सप्लाई कहां से हुई, रायपुर में इसे किसे सौंपा जाना था और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। अधिकारियों को आशंका है कि मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा हो सकता है।

Raipur Crime News : एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं।