Advertisement Carousel

तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, 12 घायल; संक्रांति स्नान के लिए जा रहे थे लोग

Bhopal Road Accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरसिया थाना क्षेत्र में विधा विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रुप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई

Bhopal Road Accident:

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के निवासी थे. बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति होने के कारण परिवार लोडिंग वाहन में सवार होकर होशंगाबाद स्नान के लिए जा रहा था, जैसे ही लोडिंग वाहन विधा विहार स्कूल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद लोडिंग वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और अंदर बैठे कई लोग फंस  रह गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.