Himachal Bus Accident: :पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सिरमौर जिले के हरिपुरधार इलाके में शिमला से कुपवी जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। बस में 45 लोग सवार थे।
Himachal Bus Accident: :
इस दर्दनाक हादसे में कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और लोगों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है और हादसे की जांच में पुलसी जुट गई है।
हादसे में 12 लोगों की मौत
Himachal Bus Accident: : सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के SDM सुनील कुमार ने कहा ”प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गई है। बस में 45 लोग सवार थे। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। प्रारंभिक तौर पर अभी यह नहीं बताया जा सकता कि दुर्घटना किस कारण से हुई है। इसकी गहन जांच की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।”




