Police Transfer: साल के अंतिम दिन जिला पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में एक साथ 119 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में देर रात एसएसपी रायपुर द्वारा तबादला आदेश जारी किए गए।
Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में विभिन्न रैंक के अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें 4 थाना प्रभारी (टीआई), 18 उप निरीक्षक (एसआई) और 37 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। इस व्यापक (Police Transfer) फेरबदल के तहत जिले के तीन प्रमुख थानों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।







