Karnataka Crime News बेंगलुरु: कर्नाटक के नेलमंगला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेलमंगला में एक रिटायर्ड डीएसपी की बेटी अनीता ने अपने पति डॉ गोवर्धन और ससुर प्रोफेसर नगराजू पर दहेज उत्पीड़न, यौन टिप्पणी और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के पति,ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
Karnataka Crime News दरअसल 2 नवंबर 2023 को अनीता की शादी डॉ गोवर्धन से हुई थी। शादी में अनीता के पिता ने करीब 25 लाख रुपये, सोना, चांदी और अन्य खर्च किए थे। शादी के महज 15 दिन बाद ही अनीता के पति ने मायके की संपत्ति और रेंटल इनकम में हिस्सेदारी की मांग शुरू कर दी। अनीता ने ससुर पर सबसे गंभीर आरोप हैं। इन्होंने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं और शारीरिक रूप से भी परेशान किया। लगातार उत्पीड़न से तंग आकर अनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
क्यों की शिकायत?
Karnataka Crime News अनीता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पति चाहता था कि अनीता अपनी पिता की संपत्ति से पैसे लेकर आए ताकि वह नौकरी छोड़कर अपना नर्सिंग होम खोल सके। यह मांग अनीता के लिए मानसिक दबाव का कारण बनी। इसके अलावा ससुर प्रोफेसर नगराजू पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। एफआईआर के अनुसार, ससुर न केवल अश्लील टिप्पणियां करते थे, बल्कि अनीता को शारीरिक रूप से भी परेशान करते थे।
ससुर ने किए गंदे कमेंट
अनीता ने अपनी शिकायत में ससुर की ओर से की गई कुछ विवादित टिप्पणियों का जिक्र किया है। ससुर ने कथित तौर पर पूछा, ‘शादी को इतने महीने हो गए, कोई गुड न्यूज क्यों नहीं?’ उन्होंने यह भी पूछा, ‘मेरा बेटा तुम्हारे साथ संबंध बना भी रहा है या नहीं? नहीं तो मैं ही आ जाता हूं। इसके अलावा ससुर ने अनीता से कहा कि मॉर्डन लड़कियों की तरह आधे कपड़े पहनकर मेरे सामने आया करो।
जब अनीता ने अपने ससुर के इन व्यवहारों का विरोध किया, तो उसके पति और सास ने उसे ही समझाया। उन्होंने कहा कि घर की बात है, एडजस्ट करो। यह प्रतिक्रिया अनीता के लिए और भी निराशाजनक थी, क्योंकि उसे अपने ही परिवार से समर्थन की बजाय समझौता करने को कहा गया।