Advertisement Carousel

इस बार 10 दिन की देरी से लौटेगा मॉनसून, विभाग ने बताया कब तक होगी बारिश, कई इलाकों में बढ़ी गर्मी

Chhattisgarh Weather Update रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जिलों में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर इन 7 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

आज से कम होंगी गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, आज से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी। इसके साथ ही मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगा। विभाग के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मॉनसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। हालांकि मॉनसून के जाते-जाते भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम

Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे प्रदेश के सभी संभाग में हल्की और मध्यम वर्षा हुई है। हालांकि मौसम में बदलाव के साथ ही कई जिलों में गर्मी भी बढ़ गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग जिले का दर्ज किया गया। दुर्ज जिले का तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री भी दुर्ग में दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Weather Update मॉनसून की विदाई पर क्या कहा

Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक की बारिश को ही मॉनसून की बारिश माना जाता है। इसके बाद की बारिश को पोस्ट मानसून कहा जाता है। विभाग ने कहा- देश के कई हिस्सों से मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास से मॉनसून लौटने लगता है लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है। मॉनसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा।