Raipur VIP Road One Way: रायपुर: रायपुर के श्रीराम मंदिर मार्ग, यानी पूर्व में VIP रोड के नाम से जाने जाना वाली सड़क को वन-वे करने का फैसला जिला प्रशासन ने टाल दिया है। रविवार को ही कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्णय को लेकर यातायात विभाग ने लंबी चौड़ी विज्ञप्ति जारी की थी।
Raipur VIP Road One Way: बताया था VIP रोड अब वन-वे होगा। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, नियम तोड़ने वाले पर 25 सौ रुपए जुर्माना होगा। नेता मंत्री भी नियम का पालन करेंगे। लेकिन 12 घंटे के भीतर ही प्रशासन बैकफूट पर आ गया है। और इस फैसले को टाल दिया गया है। अधिकारी कह रहे हैं की अब पहले बेरियर, बेरिकेड, कैमरे की तैयारी पूरी कर लेंगे इसके बाद फिर घोषणा कर नियम लागू किया जाएगा।
Raipur VIP Road One Way: लोगों ने राजनितिक दबाव के कारण टाला फैसला
Raipur VIP Road One Way: पूर्व की कांग्रेस सरकार में कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया था लेकिन इसका राजनितिक लोग ही इसका पालन नहीं करते थे। लोगों का कहना है की इस बार भी कहीं न कही राजनितिक दबाव ही बड़ा कारण होगा। प्रशासन ने बड़े जोश में घोषणा तो कर दी लेकिन इसके लिए पालिटिक्ल लोगों की अनुमति नहीं ली होगी।