Drunken Female Head Teacher : जांजगीर। बलौदा विकासखंड के स्कूल में प्रधान पाठिका नशे की हालत में उपस्थित हुई। यहां बच्चों को पढ़ाना छोड़ टेबल पर पैर रखकर सो गई। वही स्कूल के बच्चे भोजन के बाद घर भाग गए। मामला सामने आने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है। शराबी प्रधान पाठिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वही बीईओ– बीआरसी को कलेक्टर ने पर्यवेक्षण में लापरवाही पर नोटिस थमा दिया है।
Drunken Female Head Teacher कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी में यह पुष्टि हुई कि विद्यालय की प्रधान पाठिका हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं।
Drunken Female Head Teacher इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए हीरा पोर्ते को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है।
Drunken Female Head Teacher
कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।