Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की जेब होगी भारी: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 55 प्रतिशत डीए

Dearness Allowance छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का एलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के बराबर होगा।

Dearness Allowance मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत सरकार में DA 55% मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में हम DA 53% दे रहे हैं। आने वाले समय में दीवाली का भी त्योहार है। हम लोग भी अब राज्य के कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं।

Dearness Allowance

महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में हुई यह वृद्धि सीधे कर्मचारियों की आय को प्रभावित करेगी और त्योहारी सीजन में उनकी जेब थोड़ी और मजबूत होगी।

केंद्र के समान लाभ

Dearness Allowance अब राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वही लाभ मिलेगा जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।