Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत: 27% वेतन वृद्धि, 10 लाख कैशलेस बीमा और 30 दिन मेडिकल अवकाश समेत कई सौगातें

CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने वाले 16,000 से ज्यादा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  कर्मचारियों को अब कई नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी बैठक में इन अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया ने की, जबकि मिशन की एमडी डॉ. प्रियंका शुक्ला  ने फैसलों की जानकारी साझा की।

पारदर्शी कार्य मूल्यांकन प्रणाली लागू

बैठक में तय किया गया कि कर्मचारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन को अब पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। जिला और राज्य स्तर पर मिशन संचालक को स्वीकारकर्ता अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं, अपील की सुनवाई का अधिकार स्वास्थ्य सचिव को मिलेगा। यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी या सेवा समाप्ति का आदेश होता है तो अपीलीय अधिकारी उसे मान्य या अमान्य कर सकेंगे।

30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश

CG NHM Salary Hike एनएचएम कर्मचारियों को अब दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में 30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश  मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों को आपात स्थिति में आर्थिक राहत और सुरक्षा दोनों मिलेंगी।

27% वेतन वृद्धि (Salary Hike) को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एनएचएम कर्मचारियों के लिए 27% वेतन वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। यह वेतन वृद्धि जुलाई 2023 से लागू होगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कर्मचारियों को अतिरिक्त 5% वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा। अब इस पर अंतिम मुहर वित्त विभाग की सहमति के बाद लगेगी।

स्थानांतरण और मानव संसाधन नीति में सुधार

CG NHM Salary Hike कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए स्थानांतरण नीति और मानव संसाधन नीति में भी संशोधन किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन होगा, जो अन्य विभागों की नीतियों का अध्ययन कर उचित प्रस्ताव पेश करेगी।

CG NHM Salary Hike 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा

अब सभी एनएचएम कर्मचारियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा (Cashless Medical Insurance) उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा राज्य नोडल एजेंसी के माध्यम से लागू होगी।