Mahtari Vandan Yojana रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे। इस आवेदन की शुरुआत बस्तर से होगी। इस योजना से पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से वंचित महिलाएं आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहीं थी, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हुआ।
Mahtari Vandan Yojana बता दें इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे कि, 15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 15 सितंबर तक सत्यापन 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।