Raipur-Jabalpur Intercity express रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई. रायपुर जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
“पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार”
Raipur-Jabalpur Intercity express मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ को मिलने वाला रेल बजट 21 गुना तक बढ़ा है. वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6900 करोड़ रुपए का आवंटन मिला है और इस समय प्रदेश में 47,447 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं संचालित हो रही हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए 1680 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं. रायपुर-जबलपुर के बीच नई ट्रेन सुविधा से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लिए यह राहत का विषय है. राज्य को रायपुर जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ की जनता की ओर से पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकमानाएं देता हूं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़
