Advertisement Carousel

महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी: 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 647 करोड़ रुपये

Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस दौरान प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आर्थिक सहयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

Mahtari Vandana Yojana सितंबर माह की इस किस्त में 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इसके साथ ही अब तक योजना के तहत औसतन 69,28,334 पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। एक मार्च 2024 को शुरू की गई महतारी वंदन योजना का उद्देश्य विवाहित और 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी दे रही है।

Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान भर रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।