बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 18 नक्सली, एक जवान शहीद

18 Naxalites killed : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए। इस घटना में एक जवान ने भी जान गंवाई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया।
#UPDATE | Chhattisgarh | 18 Naxalites killed during the encounter in the forest area at Bijapur-Dantewada border under Gangaloor PS limit: Bijapur Police https://t.co/f8koDDGz5v pic.twitter.com/N6gEYbuoCr
— ANI (@ANI) March 20, 2025
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।
नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट
नारायणपुर पुलिस ने एक बयान में ये बताया है कि नक्सलियों ने आज अबूझमाड़ में IED ब्लास्ट किया। ब्लास्ट की वजह से एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी घुस गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ऑपरेशन एरिया से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार IED ब्लास्ट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। ऑपरेशन एरिया में सर्चिंग जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।