Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आईपीएल 2026, रायपुर में RCB का डबल धमाका, मुंबई और कोलकाता से टक्कर

Raipur IPL match: रायपुर:आईपीएल 2026 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर छाने को तैयार है. इस बार खास बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB यहां दो बड़े मुकाबले खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमों से होगा. इन हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

10 मई को RCB vs मुंबई इंडियंस

Raipur IPL match: रायपुर में पहला मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा, जहां RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हैं, ऐसे में यह मैच रोमांच और टक्कर से भरपूर रहने वाला है.

13 मई को RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स

Raipur IPL match: दूसरा मुकाबला 13 मई को होगा, जिसमें RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. KKR की मजबूत टीम और RCB की आक्रामक बल्लेबाजी इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाएगी.

रायपुर बनेगा हाई-वोल्टेज क्रिकेट का केंद्र

दो बड़े मुकाबलों के साथ रायपुर एक बार फिर आईपीएल का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा.

Raipur IPL match: फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज

रायपुर में मैचों की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है. टिकट से लेकर मैच देखने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है,

शहर की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक इन मुकाबलों से रायपुर के होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यापार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. हजारों दर्शकों के आने से शहर में रौनक बढ़ेगी. आईपीएल 2026 में RCB के ये दोनों मुकाबले रायपुर के लिए सिर्फ मैच नहीं, बल्कि एक बड़े क्रिकेट उत्सव की तरह होंगे. अब सभी की नजरें इन तारीखों पर टिकी हैं, जब रायपुर क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंग जाएगा.